{"_id":"586fef224f1c1b005215c200","slug":"the-driver-of-the-bike-bus-collision-killed-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
accident, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम कस्बे में बसकरया नाले के पास बाइक और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक मुलायम सिंह (38) पुत्र कांशीराम लोधी निवासी बम्हैरी कला की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा ग्राम धवा निवासी इंद्रराज पुत्र अजय सिंह पटेल बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मड़ावरा महेश कुमार मयफोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
मृतक मुलायम और इंद्रराज दोनों मित्र थे, जो सुबह किसी काम से अपनी मोटर साइकिल संख्या यूपी 94 एम 2272 से महरौनी गए थे। शाम करीबन 7 बजे दोनों अपने वापस आ रहे थे क़ि क़स्बे की सीमा पर बने गरीब नवाज ढाबे के पास रोडवेज बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. विशाल पाठक ने मुलायम को मृत घोषित कर दिया तो वहीं इंद्रराज को सिर में काफी चोट और रक्तस्राव के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
साथ ही उन्होंने बताया क़ि टक्कर इतनी भीषण थी क़ि मुलायम का पूरा जबड़ा चकनाचूर हो गया तथा सिर में भी काफी गहरी चोट होने से हुए रक्तस्राव से उनकी मौत हो गयी। हादसे में मुलायम की मौत से परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।