फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body was found on the tracks in the military Jaklun

जाखलौन में पटरियों पर मिला फौजी शव

Sat, 28 May 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
The body was found on the tracks in the military Jaklun
railway line,lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बृहस्पतिवार को दिल्ली स्टेशन से छत्तीसगढ़ के लिए चले फौजी का देर रात जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर शव बरामद हुआ। फौजी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला के नवागढ़ निवासी फत्तेराम साहू का इकलौता पुत्र केशव कुमार (25) फौज में तैनात था। पिछले दो वर्षों से केशव की जम्मू में तैनात था। बुधवार को वह एक माह का अवकाश लेकर जम्मू से घर के लिए निकला था। बृहस्पतिवार को दिल्ली से उसने अपने पिता को फोन करके बताया कि उसे कुछ लोगों ने लूट लिया। बदमाश उससे पर्स, एटीएम कार्ड और दो मोबाइल छीन ले गए हैं।
विज्ञापन


पिता से बात होने के बाद केशव दिल्ली से उत्कल एक्सप्रेस में सवार होकर घर के लिए निकला। लेकिन घर पहुंचने के पहले ही जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटनास्थल की स्थिति भी संदेह पैदा कर रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव के शव से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले उसके बैग पड़े हुए मिले। मृतक फौजी के पिता का आरोप है कि उनका बेटा अगर संतुलन बिगड़ने से ट्रेन से गिरा होता तो उसके बैग कैसे पहले गिर गए होते। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली में उसके बेटे के साथ लूट करने वाले बदमाशों का उनके पुत्र की मौत के पीछे हाथ हो सकता है। पटरियों पर शव देखकर रेलवे स्टाफ ने जीआरपी को जानकारी दी।


शव की तलाशी के दौरान उसके पास फौज का कार्ड मिला। कार्ड पर अंकित नंबर फोन पर घटना की जानकारी दी गई। फौजी की मौत की सूचना पर स्थानीय आर्मी अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने घर का इकलौता लड़का था, उसकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed