{"_id":"56fd76a14f1c1b934bf00105","slug":"sue-branded-company-selling-counterfeit-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनी के नकली पार्ट्स बेचने पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रांडेड कंपनी के नकली पार्ट्स बेचने पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। ब्रांडेड कंपनी के नकली पार्ट्स बेचने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने दोषी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जनपद में आटो पार्ट्स की दुकानों में बड़ी कंपनियों के नकली पार्ट्स बेचे जाने का कारोबार बडे़ पैमाने पर किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। टाटा कंपनी को काफी समय से नगर में कंपनी के डुप्लीकेट पार्ट्स बेचे जाने की शिकायतें मिल रहीं थी।
इस पर कंपनी के कर्मचारियों ने जनपद में आकर इस गोरखधंधे के संबंध में पुलिस अधीक्षक मो. इमरान को जानकारी देते हुए पुलिस का सहयोग मांगा। एसपी के निर्देश पर सदर चौकी इंचार्ज महेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र ने नगर में स्थित दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान मवेशी बाजार की स्प्रिंग हाउस पर छापा मारा। यहां पर टाटा कंपनी के नकली पार्ट्स बरामद हुए, पुलिस ने ऑपरेशन मैनेजर की तहरीर पर दुकानदार अशफाक निवासी नदीपुरा के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया, जबकि दूसरी दुकान पर कुछ नहीं मिला।