{"_id":"57434afa4f1c1b7818691732","slug":"struggle-case-regestred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों को जलाने का आरोप लगा लिखाया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों को जलाने का आरोप लगा लिखाया मुकदमा
lalitpur
Updated Mon, 23 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
संघ्ाष्ाऱ्र्
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम मऊ में दो पक्षों में रविवार रात को हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे के विरुद्ध दो बाइकों में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
तहसील के कई गांवों में तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा है। ग्राम मऊ में भी काम चल रहा है। रविवार को इस कार्य में लगे ट्रैक्टर मालिकों के मध्य प्रति ट्रैक्टर चक्कर भाड़े को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में कहा सुनी भी हुई। बाद में रूपसिंह पुत्र मूगाराम यादव निवासी बैदौरा ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर उनकी बाइक में आग लगाने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने मऊ निवासी चिप्पू दुबे, गजेंद्र दुबे पुत्र जयराम एवं अरविंद राजपूत निवासी भरतपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस मामले के दर्ज होने की सूचना के बाद सोमवार को पूरे दिन कोतवाली में राजनीतिक लोगों का मेला लगा रहा।
किसकी जली बाइकें
तालबेहट (ललितपुर)। अपने शिकायती पत्र में रूप हसिंह ने उसकी हीरो डीलक्स एवं लल्लू यादव की बजाज डिसकवर गाड़ी जलने की बात कही है। दोनों गाड़ियों के नंबर नहीं है।
विज्ञापन
कही राजनीतिक साजिश के तहत तो नहीं बुना गया ताना बाना
तालबेहट (ललितपुर)। मऊ तालाब पर हुई दो पक्षों में मामूली विवाद के कुछ घंटे बाद बाइक जलने की घटना मऊ और उसके आसपास के लोगों के लगे नहीं उतर रही है। कुछ लोग इस घटना को राजनीतिक दृष्टि से जोड़ कर चल रहे है।