फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stolen from two houses

दो मकानों से चोरी

Sun, 14 Jun 2015 12:33 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Stolen from two houses
तालबेहट (ललितपुर)। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सरफयाना मुहल्ला में
विज्ञापन
दो मकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी एवं जेवरात चुरा लिए। इसके अलावा चोर एक युवक की बाडे़ में खड़ी मोटर साइकिल भी चुरा ले गए। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज किए।


शुक्रवार की रात्रि सरफयाना मुहल्ला निवासी पत्रकार नरेन्द्र दीक्षत अपने नीचे वाले कमरे का ताला लगा कर छत पर सोने चले गए। सुबह जब वह सो कर उठे तो अपने कमरे का टूटा ताला देखकर वह सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली थी। जमीन एवं पलंग पर अलमारी का सामान बिखरा था। चोर उनके मकान से छह हजार रुपये की नगदी, पांच जोड़ी सोने के कान के फूल, एक सोने की अंगूठी, एक मोबाइल फोन आदि सामान चुरा ले गए।


दीक्षित के समीप रहने वाले होमगार्ड मुकेश कुमार पाठक रात्रि में ड्यूटी पर थे। घर पर कोई नहीं था। तभी अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ कर कमरे में रखी अलमारी से लगभग सात हजार रुपये की नकदी, एक सोने की बेंदी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की कंछडी, तीन सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पायलें, एक चांदी की हाफ पेंटी आदि सामान चुरा ले गए।


बाद में चोर सरफयाना मुहल्ला निवासी अखिल लिटौरिया की मकान के सामने बाडे़ में खड़ी सीडी डान क्रमांक यूपी -94 जे /7656 उठा ले गए। चोरी की जानकारी के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव, प्रभारी निरीक्षक शशिकांत दीक्षित एवं बाद में एसओजी तथा फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर जाकर नमूने लिए। 


बाद में पुलिस ने नरेंद्र दीक्षित, मुकेश पाठक एवं अखिल लिटौरिया के शिकायती पत्र पर विभिन्न धाराओं में अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए।


पुलिस नहीं करती रात में गश्त
तालबेहट (ललितपुर)। एक तरफ तो पुलिस अधीक्षक अपराध एवं चोरियों को रोकने के लिए कस्बे में स्थित पुलिस चौकी को आबाद करने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं, पुलिस रात्रि गश्त करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। जिसका कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिसके चलते नगर में हो रही चोरियों पर विराम लगता नजर नहीं आ रहा है। इससे लोगों में काफी असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed