{"_id":"6ad91665a975a1385a0623e6","slug":"attack-occurs-following-objection-to-the-mistreatment-of-women-during-idol-immersion-15-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164887-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान महिलाओं से अभद्रता के विरोध पर हमला, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान महिलाओं से अभद्रता के विरोध पर हमला, 15 घायल
विज्ञापन
फोटो-14-बरहापर गांव के घायल बलराम, सूरज, वीरेंद्र। संवाद
- फोटो : 1
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बरहापर और मेहदौली गांव के ग्रामीणों के बीच मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। महिलाओं से अभद्रता के विरोध पर मेहदौली गांव के सौ से अधिक ग्रामीणों ने बरहापर गांव के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में करीब 15 लोग घायल हो गए।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विसर्जन रोक दिया। पुलिस के समझाने और गिरफ्तारी के आश्वासन पर करीब 24 घंटे बाद बुधवार को गांव के किनारे मूर्ति का भू-विसर्जन किया गया। पुलिस ने 19 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कर्मेपुर गांव के मजरे बरहापर निवासी वीरेंद्र पटेल, सूरज, बलराम, मूलचंद्र, रानी, शारदा, शबनम, विनोद, रामबाबू और बाबूलाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मूर्ति लेकर विसर्जन के लिए जा रहे थे। जुलूस में महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी मेहदौली गांव के कुछ युवक पहुंचे और महिलाओं से अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर युवक वहां से चले गए। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ देर बाद मेहदौली गांव के सौ से अधिक लोग कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे लेकर बरहापर पहुंच गए और जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में मूलचंद्र, वीरेंद्र, बलराम, सूरज, रौनक, विनोद, किरन, पूनम देवी, रानी देवी, रिंकू, भोला, बालराज और शिवा पटेल समेत करीब 15 लोग घायल हो गए।
मूलचंद्र के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रिंकू का हाथ टूट गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक विसर्जन करने से इन्कार कर दिया। पुलिस के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर बुधवार को गांव के किनारे मूर्ति का भू-विसर्जन किया गया।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि करीब नौ साल पहले भी गंगा किनारे मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों गांवों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों गांवों में मूर्ति पंडाल सजने के दौरान तनातनी बनी रहती है। बरहापर के ग्रामीण तभी से गांव में ही भू-विसर्जन करते आ रहे हैं।

फोटो-14-बरहापर गांव के घायल बलराम, सूरज, वीरेंद्र। संवाद- फोटो : 1