फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Downloaded an APK file under the pretext of OPD booking, cheated out of 2 lakh rupees

Hisar News: ओपीडी बुकिंग के बहाने डाउनलोड कराई एपीके फाइल, 2 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Downloaded an APK file under the pretext of OPD booking, cheated out of 2 lakh rupees
हिसार। ऑनलाइन डॉक्टर की ओपीडी बुक करने के प्रयास में अर्बन एस्टेट निवासी आढ़ती सीताराम साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर बैंक खाते से 1,99,998 रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सीताराम ने बताया कि 15 सितंबर को उन्होंने गूगल पर एक अस्पताल की ओपीडी बुक करने का प्रयास किया लेकिन बुकिंग नहीं हुई। कुछ देर बाद दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आए। कॉल करने वालों ने ओपीडी बुकिंग के बारे में पूछा। इसके बाद उनसे नाम और जन्मतिथि पूछी गई। ठगों ने एक स्क्रीनशॉट भेजकर अपॉइंटमेंट पर क्लिक करने को कहा।
विज्ञापन

क्लिक करने के बाद भी बुकिंग नहीं हुई तो उन्होंने फोन काट दिया। 25 सितंबर को उनके बैंक खाते से दो बार 99,999 रुपये कटने के संदेश आए। मोबाइल की जांच करने पर उसमें 15 सितंबर से एक थर्ड पार्टी एपीके फाइल डाउनलोड मिली। इस पर सीताराम ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed