फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seven arrested , including illegal alcohol

अवैध शराब समेत सात दबोचे

Mon, 06 Jul 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 06 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 वाहन चोरी की रोकथाम और
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में रविवार रात भर जिले के सभी थानों की पुलिस ने ग्राण्ड चेकिंग को अंजाम दिया। शहर कोतवाल मंगला प्रसाद तिवारी ने एक वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ एक व्यक्ति को बीस लीटर अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ लिया। इसी तरह, प्रभारी निरीक्षक जखौरा हाकिम सिंह यादव ने पांच मोटरसाइकिलों को वैध कागजात न पाए जाने पर सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महरौनी प्रभारी हाकिम सिंह ने इंदिरा चौराहे पर चेकिंग के दौरान पांच लोगों को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ लिया तथा वैध कागजात न दिखाने पर चार बड़े वाहनों को सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बालाबेहट ने दो बाइक तथा एक चार पहिया वाहन का चालान कर तेरह सौ रुपये शमन शुल्क वसूला। पाली थानाध्यक्ष राकेश कुमार दो वाहनों का चालान कर दो सौ रुपये शमन शुल्क वसूला। चौकी बिरधा पुलिस ने एक व्यक्ति को दस लीटर शराब सहित दबोच लिया। नाराहट थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह ने बीस वाहनों को चेक किया, सभी के कागजात पूर्ण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed