{"_id":"458e4e25bae60155589403c99b32948c","slug":"selection-caught-consuming-alcohol-being-transported-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" चुनाव में खपाने ले जाई जा रही शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव में खपाने ले जाई जा रही शराब पकड़ी
ब्यूरो ललितपुर
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शनिवार को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर आई अवैध शराब को स्वॉट ने पकड़ लिया। टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वॉट प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हवाई पट्टी पर कुछ लोग अवैध शराब के साथ मौजूद हैं। इस पर टीम ने नई बस्ती चौकी व नेहरू नगर चौकी इंचार्ज के साथ मिलकर दबिश दी। रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन लोगों को हवाई पट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों से की गई पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह ग्राम पंचायत चुनाव में शराब खपाने के लिए अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं।
पकड़े गए आरोपी कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बड़ापुरा निवासी निर्मल रजक ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए ग्राम दैलवारा निवासी विजय बुंदेला से शराब खरीदने की योजना बनाई थी। बृहस्पतिवार की रात हवाई पट्टी पर इसी शराब की डिलेवरी देने विजय बुंदेला अपने साथी पूरा कला थाना के ग्राम मोइनी निवासी धर्मेंद्र परमार के साथ आया था। माल की डिलीवरी देकर वह लोग निकल पाते कि इससे पहले ही पुलिस टीम ने तीनों लोगों को दबोच लिया और मोटरसाइकिल (यूपी 94 डी 4045) को जब्त कर लिया। उनके पास से देसी शराब के 631 क्वार्टर बरामद किए गए। तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
इस मौके पर स्वॉट प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, नेहरू नगर चौकी इंचार्ज राजबाबू यादव, नई बस्ती चौकी इंचार्ज शिवपाल यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।