{"_id":"2391e2507b39d6cce2166603c5044d4b","slug":"registered-cases-of-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लूट का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय को दिए अपने शिकायती पत्र में कसबा तालबेहट निवासी सुनील पुत्र जयपाल ने बताया कि 7 जुलाई को उसके पास हनुमत का फोन आया कि वह अपने उधारी के पैसे ले जाए, इस पर वह अपने एक साथी के साथ ग्राम बिगारी निवासी हनुमत सिंह पुत्र अच्छेलाल से अपने उधार दिए तीन लाख साठ हजार सात सौ रुपए लेने गया था। वहां पहले से मौजूद एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसको पहले बंधक बनाया इसके बाद उसकी जमकर मारपीट कर उसे मरणासन्न कर दिया। आरोपियों ने उसके गले से सोने की एक जंजीर व जेब में रखे अठारह हजार रुपए भी निकाल लिए। इसके बाद उसके साथी ने फोन पर उसके भाई को पूरे मामले की सूचना दी। इस पर उसका भाई पुलिस को लेकर ग्राम बिगारी गया और उसे बंधन मुक्त कराया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में उसने न्यायालय की शरण ली, जिस पर ग्राम बिगारी निवासी हनुमत सिंह , अच्छेलाल , श्रीमती मीरा, श्रीमती विशाखा, मंगल, श्रीमती आरती, छोटेलाल, श्रीमती सीमा, करन सिंह, कमल, राजेश एवं विजय, पन्नालाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।