{"_id":"e7711d9594a841ebdbf1194a5f2759bb","slug":"registered-a-case-of-attempt-on-his-life-on-the-other-side-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेहरु महाविद्यालय के सामने मुहल्ला शांतिनगर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुहल्ला शांतिनगर निवासी चाली राजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 फरवरी की रात करीब 11 बजे उसका पुत्र विश्वनाथ प्रताप सिंह शादी समारोह से लौटकर आ रहा था।
इसी दौरान मुहल्ला चौकाबाग निवासी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने अपने भाई रविंद्र सिंह व रविंद्र के पुत्र कुंदन व शंकर के साथ मिलकर उसको रास्ते में रोक लिया व चुनावी रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। मारपीट की गई और जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इससे उसका पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। शिकायतकर्ता ने घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई है। उसके पुत्र विश्वनाथ की पत्नी रुबीराजा खितवांस सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थीं और उसके विपक्ष में गजेंद्र सिंह बुंदेला की पत्नी संतोषीराजा चुनाव में खड़ी हुई थी।
बताते चलें कि 21 फरवरी को सागर मार्ग स्थित विवाह कार्यक्रम के दौरान घटित इस घटना में मुहल्ला चौकाबाग निवासी पराग सक्सेना ने पुलिस को देहरीर देकर चाली राजा के पुत्र विश्वनाथ प्रताप सिंह व उसके साथियों पर उत्पात मचाने, मारपीट व महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाया था।
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 23 फरवरी को विश्वनाथ, रानू राजा, रोहित सिंह और मेजर आदि के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।