फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police evacuated half million in looting

पच्चीस लाख की लूट में पुलिस के हाथ खाली

Sun, 16 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police evacuated half million in looting
crime lalitpur - फोटो : demo
शुक्रवार देर रात खाद व्यापारी को गोली मारकर पच्चीस लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगे हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक ने शनिवार को व्यापारी के घर जाकर घटना की जानकारी ली। इस मामले के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। डीआईजी खुद इस मामले की मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे पीतांबरा अस्पताल के पास रहने वाले अनिल जैन डोंगरा अपनी दुकान से नकदी लेकर घर जा रहे थे। वह अपने घर की तरफ जाने वाली सड़क पर मुड़कर देना बैंक के पीछे पहुंचे थे कि पहले से खड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने लाठी से हमला कर उन्हें गिरा दिया था। बाइक पर टंगे बैग को छीनने की कोशिश की थी। विरोध करने पर गोली चला दी थी, जिससे व्यापारी को छर्रे लग गए थे। इसके बाद बदमाश पच्चीस लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। इस घटना की जानकारी होने पर शनिवार सुबह डीआईजी शरद सचान ललितपुर आए और व्यापारी के घर जाकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए डीआईजी ने कहा कि इतनी बड़ी रकम बिना किसी सुरक्षा के ले जाना खतरनाक है। कई बार संदेश दिया गया कि बड़ी रकम के साथ सफर करने पर पुलिस को सूचना दें, जिससे व्यापारी को सुरक्षा मुहैया कराई जा सकी। आम लोगों को सीसीटीवी कैमरे अपने घरों के बाहर लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने लुटेरों को तलाशने के निर्देश दिए। वहीं, शनिवार को पीड़ित ने पुलिस को लूट की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला कोई फुटेज
जिस जगह पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है, वहां पर बैँक, पॉश कालोनी है। देना बैंक के सीसीटीवी कैमरों को शनिवार को पुलिस ने खंगाला, लेकिन बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का फोकस बाहर रखे जनरेटर पर पाया गया, इस कारण बदमाशों का कोई फुटेज हासिल नहीं हो सका। वहीं पुलिस आस पास के प्रतिष्ठानों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच करने में जुटी है।
कुछ लोगों पर जताया शक
पीड़ित व्यापारी ने कुछ लोगों पर शक जताया है। व्यापारी ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय के पास रहने वाले एक व्यक्ति की गतिविधियां पिछले कुछ दिनों से मुहल्ले में संदिग्ध लग रही थीं। व्यापारी की पत्नी ने भी उक्त व्यक्ति के दिन में मुहल्ले में खड़े होने की जानकारी दी। इसके साथ ही व्यापारी ने अपनी दुकान के पास स्थित एक दुकान पर अराजकतत्वों के एकत्रित रहने की भी जानकारी दी।  

मिले तीन लाख, पुलिस ने नकारा
 व्यापारी से लूट की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जब जानकारी हुई कि लुटेरे एआरटीओ कार्यालय की तरफ भागे हैं तो चेतक टीम वहां की ओर भागी। एआरटीओ कार्यालय के पहले बने श्मशान घाट के पास पुलिस को करीब तीन लाख रुपये की नकदी पड़ी मिली। संभावना जताई जा रही है, कि यह रुपये बदमाशों के भागने के दौरान गिर गए होंगे। हालांकि पुलिस महकमा नकदी मिलने से इंकार कर रहा है। पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार ने भी नकदी मिलने की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed