फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Place to place illegal sand reserves are

जगह जगह लगे हैं अवैध बालू के भंडार

Sat, 06 Aug 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। प्रशासन की सख्ती के बावजूद पूरे क्षेत्र में जगह-जगह अवैध बालू के भंडार लगे हुए हैं। इस कारोबार में लगे कुछ सफेदपोश इस कार्य को इतने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दे रहे हैं कि प्रशासन उन पर नकेल कसने में सफल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कारण पहले की भांति इस समय सड़कों पर खुले आम दिन में बालू से भरे ट्रैक्टर एवं ट्रक नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के नालों पर दिन में खुले आम बालू भरने आने वाले ट्रक एवं ट्रैक्टर को रेला नहीं दिख रहा है।  
विज्ञापन

इसके बावजूद कुछ सफेदपोश लोग रात के अंधेरे में नालों एवं बांध के भराव क्षेत्र से अवैध रूप से बालू निकाल कर उसे ऐसे स्थान पर एकत्रित कर रहे हैं जहां सामान्यता लोगों की नजर कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा का कहना है कि संबंधित थानाध्यक्षों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। इसके बावजूद किसी थानाध्यक्ष के क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का कारोबार होता मिलता है तो उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।  


बालू के दामों में तेजी
तालबेहट। प्रशासन द्वारा अवैध बालू का कारोबार करने वालों पर की गई सख्ती का असर दिखने लगा है। क्षेत्र में जो बालू की ट्राली बारह सौ रुपये में बिकती थी इस समय पन्द्रह सौ से लेकर दो हजार रुपए तक में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed