{"_id":"70511d65294c265cf0b4fb4a82575235","slug":"murderous-assault-on-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान अधिकारी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खान अधिकारी पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रभारी जिला खान अधिकारी सन्नी कौशल का आरोप है कि जाखलौन के रमपुरा क्षेत्र में शकुंतला देवी के नाम पर खनिज पट्टा था, जिसकी समयावधि समाप्त हो चुकी है। उस पट्टे की भूमि पर अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिली थी। सोमवार को वह सरकारी गाड़ी (यूपी 94बी 8745) से खनिज लिपिक सुनील दुबे, होमगार्ड रामसिंह, संजम सिंह, हरन सिंह एवं अब्दुल नईम के साथ पत्थर के अवैध खनन की जांच के लिए रमपुरा पहुंचे और पट्टे की भूमि की नापजोख करने लगे, तभी जाखलौन निवासी नाती राजा, मनीराम प्रजापति, राजू पंडित, रामसिंह परिहार, संतोष सिंह एवं रामवरन सिंह समेत बीस लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके साथ ही लाठी, कुल्हाड़ी आदि से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने के उद्देश्य से खनिज विभाग के दल पर फायरिंग भी की, जिसमें वे बाल - बाल बच गए। किसी तरह रमपुरा से लौटे खान अधिकारी ने जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर एवं पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिस पर अफसरों ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद खान अधिकारी ने जाखलौन पुलिस को तहरीर सौंप दी, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ व 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट तथा खनिज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।