फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Masked villagers looted by miscreants

नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीणों को लूटा

Sat, 20 Jun 2015 12:47 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम सरखड़ी पुलिया के निकट बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश दो ग्रामीणों पर हमला कर एक लाख चालीस हजार रुपये से भरा बैग लूट कर ले गए। ग्रामीण गल्ला मंडी से वापस लौट रहे थे। पुलिस मामले को सड़क दुर्घटना बता रही है।
विज्ञापन



नाराहट अंतर्गत ग्राम बड़गाना निवासी मथुरा प्रसाद पटेल (70) गांव के बहादुर सिंह पटेल (60) की बाइक पर बैठकर ललितपुर स्थित गल्ला मंडी से गांव की ओर वापस लौट रहे थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनकी बाइक रास्ते में स्थित ग्राम सरखड़ी तिराहे के नजदीक ही पहुंची थी, तभी काले रंग की बाइक पर खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों असंतुलित होकर नीचे गिर गए। उनके गिरते ही तीनों बदमाश बहादुर की गाड़ी पर टंगा बैग उतारकर ले गए। पथराव व गिर कर घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए पीएचसी बिरधा से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बहादुर सिंह का कहना है कि उसने आठ दिन पूर्व गल्ला मंडी की एक फर्म पर उड़द बेचा था, जिसका भुगतान लेकर वह वापस लौट रहा था। मामले को लेकर एसओ नाराहट रामसहाय सिंह का कहना है कि सरखड़ी क्षेत्र में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी, दुर्घटना में घायल हुए लोगों को पीएचसी बिरधा भिजवाया गया था, किसी के साथ लूटपाट की सूचना थाने में नहीं दी गई थी।
विज्ञापन




मामला अभी पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है, इसकी जानकारी कराई जा रही है, यदि लूटपाट हुई है तो तत्काल उसकी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी तथा घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभाकर चौधरी
पुलिस अधीक्षक ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed