{"_id":"58334fea4f1c1bbf04b3abd3","slug":"loading-the-car-the-two-thrashed-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडिंग गाड़ी ने दो को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडिंग गाड़ी ने दो को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
accident, jansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम महर्रा में डंपर को बैक करा रहे दो युवकों को लोडिंग गाड़ी ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने लोडिंग गाड़ी के चालक को एक कमरे में बंद कर दिया, लेकिन वह किसी तरह दरवाजा खोलकर भाग गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविवार को ग्राम महर्रा निवासी राजेंद्र सिंह (30वर्ष) पुत्र नारायण सिंह अपने निर्माणाधीन मकान के पास डंपर से मिट्टी डलवा रहा था। रात में साढ़े दस बजे मिट्टी से भरे डंपर को वह व क्लीनर लखनपुरा गांव निवासी पिंटू यादव (20वर्ष) बैक करा रहे थे। इसी दौरान ललितपुर से झांसी की ओर तेज रफ्तार से जा रही लोडिंग गाड़ी क्रमांक एमपी 15 जी-2258 ने दोनों को रौंद दिया। टक्कर के कारण अनियंत्रित हुई लोडिंग गाड़ी वहीं पलट गई। दुर्घटना होने की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पिंटू की उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने राजेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
वहीं मौके पर पकड़े गए लोडिंग गाड़ी के चालक को कमरे में बंद कर दिया गया, लेकिन वह किसी तरह दरवाजे खोलकर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिंटू के छोटे भाई रहीश यादव की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम क्रमांक एमपी 15 जी-2258 के चालक के खिलाफ गैर इरादन हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रो- रोकर बुरा हाल
हादसे का शिकार हुए डंपर के क्लीनर पिंटू यादव का विवाह इसी वर्ष हुआ था। उसकी पत्नी गर्भवती है। ऐसे में परिजनों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिंटू दो भाइयों में बड़ा था। परिवार की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता ड्राइवर हैं। वहीं राजेंद्र सिंह के भी तीन लड़की व एक बेटा है। बच्चियों के ऊपर से पिता का साया उठा जाने और जवान बेटे की मौत हो जाने के कारण परिवार का बुरा हाल है।