{"_id":"616895c6ae95a479f34d947c","slug":"lalitpur-news-four-accused-sent-to-14-day-remand-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर : किशोरी से दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों को 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ललितपुर : किशोरी से दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों को 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल
Fri, 15 Oct 2021 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:10 AM IST
सार
जेल जाने वालों में सपा जिलाध्यक्ष के भाई, पीड़िता के पिता और दो चाचा शामिल। एक और आरोपी आया पुलिस की पकड़ में। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है दबिश।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह साल से दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष ( पॉक्सो) चंद्रमोहन श्रीवास्तव के न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
न्यायालय ने सपा जिलाध्यक्ष के भाई अरविंद यादव, पीड़िता के आरोपी पिता व दो चाचा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं कोतवाली पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है जिसमें एक आरोपी गिरफ्त में आ गया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी से छह वर्षों से दुष्कर्म करने के आरोपों में कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, उनके चार भाइयों और सपा के नगर अध्यक्ष राजेश जैन जोझिया के अलावा बसपा के जिलाध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष एवं एक पार्षद महेंद्र सिंघई समेत 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इससे शहर की राजनीति में उबाल आ गया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में बीते रोज पीड़िता किशोरी के न्यायालय में धारा 164 के बयान दर्ज कराने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश देकर धरपकड़ शुरू कर दी थी। कोतवाली पुलिस को सफलता भी मिली। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष के भाई बैंक कालोनी निवासी अरविंद यादव, पीड़िता के आरोपी पिता व दो चाचा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। उक्त मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।