{"_id":"daacabc7f8bbf15685c532183cdfb65b","slug":"ktygi-rc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया अदा न करने पर कटेगी आरसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाया अदा न करने पर कटेगी आरसी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 18 Jul 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद में बिजली उपभोक्ताओं से वसूली के लिए विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, साथ ही विद्युत चोरी व मीटर खराब होने पर नए इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने का कार्य भी किया जा रहा है, इसके बावजूद भी जनपद में विद्युत विभाग की विभिन्न श्रेणी के सरकारी, कॉमर्शियल, औद्योगिक, घरेलू व अन्य प्रकार के उपभोक्ताओं पर करीब 40 करोड़ से अधिक की बकाएदारी बाकी है। कुछ उपभोक्ताओं द्वारा तो वर्षों से बिलों का भुगतान जमा नहीं किया गया है, इसके चलते बहुत से उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये बकाया हो गया है। ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अधिकारियों के निर्देश पर अधिशासी अभियंता प्रशांत ने सभी उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि ऐसे बकाएदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए हर माह 500 उपभोक्ताओं को धारा-3 के अंतर्गत नोटिस दिए जाएं और उनके विद्युत संयोजन काट दिए जाएं। यदि इसके बावजूद भी ऐसे बकाएदार उपभोक्ताओं द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो उन्हें धारा-5 के तहत आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाए। आरसी जारी होने के बाद उपभोक्ताओं से तहसील के माध्यम से वसूली की जाती है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं को पूर्व में भी धारा-3 के तहत नोटिस दिए जा चुके हैं, उन्हें चिह्नित कर सूची तैयार की जाए और उनका परीक्षण कर आरसी की कार्रवाई की जाए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ऐसे बकाएदार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। सूची के अनुसार शीघ्र ही पांच हजार से अधिक के बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।