{"_id":"9b1207cb8f8394e236fa99d169f60b5f","slug":"in-the-first-disposal-of-public-grievances-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतों के निस्तारण में कोतवाली अव्वल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जन शिकायतों के निस्तारण में कोतवाली अव्वल
ललितपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। आईजी कानपुर जोन के निर्देश पर जिले में पब्लिक ग्रीवन्स सिस्टम के अंतर्गत जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में कोतवाली सदर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, कोतवाली के साथ थाना पाली और बानपुर ने टॉप थ्री में स्थान बनाया है।
बीती 16 अप्रैल से अब तक कोतवाली सदर ने सबसे अधिक 275 ऑन लाइन शिकायतें दर्ज करके 265 का निस्तारण किया है, इसके साथ ही नई प्रणाली के प्रचार प्रसार के लिए चौपालों का भी आयोजन किया है। इसी तरह पाली थाना पुलिस ने आठ शिकायतें दर्ज करके सात का निस्तारण कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बानपुर थाना पुलिस ने 48 शिकायतें दर्ज कर 44 का निस्तारण करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सबसे खराब स्थिति मदनपुर थाने की प्रकट हुई हैं, यहां दर्ज की गई आठ शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं किया गया है। इसी तरह, थाना गिरार में सबसे अधिक शिकायतों का निस्तारण लंबित बना हुआ है, जिस पर गहरी आपत्ति जताते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों को लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण किए जाने तथा नागरिकों को जागरूक करने के लिए चौपाल लगाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। आईजी कानपुर जोन आशुतोष पांडेय के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में पब्लिक ग्रीवन्स सिस्टम के अंतर्गत जन शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है, जिसमें कोई भी आवेदक एक नंबर भरोसा पर कॉल करकेे अपनी ऑन लाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। 24 घंटे में उसका निस्तारण किया जाता है। निस्तारण की जानकारी भी आवेदक को फोन पर दी जाती है, उसके संतुष्ट होने पर ही शिकायत को निस्तारित माना जाता है।