{"_id":"58e7e2734f1c1b41485b751b","slug":"gregor-s-sentenced-to-14-days-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गैगरेंप के आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गैगरेंप के आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
police, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।
गत चार दिन पूर्व विक्षिप्त किशोरी के साथ हुए गैंगरेप प्रकरण में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेेश किया। जहां से उक्त तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गैंगरेप के अभियुक्तों को देखने के लिए न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं व वादकारियों की भीड़ जमा रही
चार दिन पहले हुए विक्षिप्त किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में बृहस्पतिवार को थाना कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मीपुरा निवासी आकिब मंसूरी व सारिक खान और नदीपुरा निवासी हसीन को गिरफ्तार किया था।
शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे न्यायालय ले जाया गया। यहां लंच होने के चलते करीब आधा घंटा तक आरोपियों को पुलिस वाहन में ही बैठाए रखा गया। लंच खत्म होने के बाद दोपहर दो बजे उक्त तीनों आरोपियों को अपर सत्र न्यायाधीश (डकैती) हरीश कुमार यादव की अदालत में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को पुलिस द्वारा नकाब से चेहरा ढककर पुलिस के कड़े घेरे में न्यायालय के भीतर ले जाया गया। न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपियों को कोसते नजर आए अधिवक्ता
पुलिस द्वारा आरोपियों को जैसे ही न्यायालय जे जाया गया। यहां अधिवक्ताओं व वादकारियों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। यहां सभी उक्त आरोपियों को कोसते नजर आए और आरोपियों के चेहरे बेनकाब होने पर देखने की होड़ भी ़लग गई।