फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   girl sold for 30 thousand

30 हजार में बेचा था महिला ने युवती को

Wed, 06 Jul 2016 01:17 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 06 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
girl sold for 30 thousand
girl - फोटो : demo pic
ललितपुर। जनपद में शादी के लिए मानव तस्करी नई बात नहीं है। यहां बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों से युवतियों को शादी के लिए खरीदकर लाया जाता है। नए मामले में युवती को उसकी परिचित महिला ने 30 हजार में बेच दिया, लेकिन खरीदने वाले ने उसे पत्नी नहीं बनाया। बल्कि खरीदार के साथ उसके रिश्तेदारों ने युवती का यौन शोषण किया। मंगलवार दोपहर आरोपियों के चंगुल से बच कर पहुंची महिला ने कोतवाली पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।  
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि कई बर्ष पहले उसके माता पिता का निधन हो गया था । अकेली पड़ जाने के कारण अपने भरण पोषण के लिये मध्यप्रदेश  शिवपुरी जिले के गांव पहरेवा निवासी महिला के घर में घरेलु काम करने लगी । 3 माह काम करने के बाद महिला उसे 5 अन्य लड़कियों को साथ लेकर ललितपुर आ गयी । जहां पर मुझे अच्छी जगह काम करने का प्रलोभन देकर ग्राम खड़ोवरा निवासी युवक को 30 हजार रुपये में बेच दिया। पीड़िता ने बताया कि खड़ोवरा निवासी ने उसको खरीदने के बाद स्टांप पर लिखा पढ़ी करते हुए विवाह कर लिया । जिसके बाद वह अपने घर ले गया। घर ले जाने के बाद  उसे बंधक बना लिया गया और उसके साथ खरीदार व उसके कुछ रिश्तेदारों करीब पांच माह तक दुष्कर्म किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed