{"_id":"aa4a36036bb331a6d360b64a21e18283","slug":"gas-refill-gas-tanker-caught-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रीफिल करते पकड़ा गैस टैंकर, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस रीफिल करते पकड़ा गैस टैंकर, तीन गिरफ्तार
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तालबेहट
(ललितपुर)। कोतवाली पुलिस ने झरर घाट के पास एक एलपीजी गैस टैंकर से
सिलेंडराें में गैस रीफिल कराते दो युवकों सहित तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस
ने मौके से एक दर्जन गैस सिलेंडर, एक मारुति कार, गैस कटर, रीफिल पाईप तथा
8000 रुपये की नगदी भी बरामद की। बाद में पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न
धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
शुक्रवार की रात समय करीब आठ बजे गैस से भरा गैस टैंकर क्रमांक एचआर 55 ई / 8262 बीना से झांसी की ओर जा रहा था। झरर घाट के हाईवे के नीचे चालक ने गैस टैंकर को रोक कर आसपास के लोगों के सिलेंडर में गैस भरने का कार्य प्रारम्भ कर दिया। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर उपनिरीक्षक अशेष यादव, एचसीपी राजकुमार एवं सिपाही हजरत अल्ला के साथ मौके पर गए। मौके पर गई पुलिस ने मौके से गैस रीफिल कराते गैस टैंकर चालक को पकड़ा।
मौके से पुलिस का एक कार क्रमांक एमपी - 19 बी / 8001, गैस कटर एवं गैस रीफिल पाईप सहित एक दर्जन सिलेंडर बरामद किए, जिसमें से पांच गैस से भरे थे। पुलिस को मौके से आठ हजार रुपये की नगदी भी मिली। बाद में कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिंन धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में गैस टैंकर चालक बसीम अहमद पुत्र वसीर निवासी ग्राम रामपुर बझा थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़, आकाश राय पुत्र निर्मल राय, रोहित अरिवार पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम बडौरा थाना बबीना जिला झांसी है।
आग लगने पर हो सकता था गम्भीर हादसा
तालबेहट (ललितपुर)। गैस रीफिल के गोरखधंधे में लगे लोग चंद पैसों की खातिर अपने एवं झरर घाट के पास निवास करने वाले लोगों के जीवन से खिलवाड़ करते थे। सूत्राें की मानें तो गैर टैंकर में आग लगने से कई किलोमीटर का क्षेत्र इसकी चपेट में आने से प्रभावित हो सकता है।