फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forest guard 's suspicious death , family members accused him of murder

वनकर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 27 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Forest guard 's suspicious death , family members accused him of murder
murder case, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। मंगलवार सुबह जखौरा कस्बा में वन चौकी में वनकर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जहां विभागीय लोगों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत का कारण बताया है, तो वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश के मालथौना थानांतर्गत रोंडा निवासी श्रीपाल सिंह का पुत्र कमल सिंह जखौरा रेंज में डाकिया के पद पर तैनात था। कमल जखौरा रेंज चौकी में ही निवास करता था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उसके विभागीय साथियों ने कमल का अर्धनग्न शव देखा। मामले की जानकारी डीएफओ वीके जैन व जखौरा पुलिस को दी गई। वन डाकिया का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। शव पर केवल बनियान थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था। मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप विभागीय कर्मियों पर लगाया।
विज्ञापन


मृतक के पिता श्रीपाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुए पौधारोपण का कार्य कराने के लिए दर्जनों मजदूरों की व्यवस्था कमल सिंह ने की थी। काम होने के बाद भुगतान न मिलने से मजदूर लगातार कमल के पास आ रहे थे, जिस कारण से कमल परेशान चल रहा था। श्रीपाल ने बताया कि कमल ने कई बार विभागीय अधिकारियों से मजदूरी की राशि मांगी गई, लेकिन भुगतान नहीं दिया गया। अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीएफओ वीके जैन ने बताया कि सारे मजदूरों का भुगतान कर दिया गया है, किसी का भुगतान बकाया नहीं है। कमल की मौत दिल के दौरे से हुई है। मृतक के परिजनों को मदद के लिए विभाग योजना बना रहा है, मृतक आश्रित नौकरी की औपचारिकता जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed