फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forest department team said severely attacked by

वन विभाग टीम पर कब्जाधारियों ने बोला हमला

Sat, 13 Jun 2015 01:16 AM IST
ललितपुर/ब्यूूरेेेा
ललितपुर/ब्यूूरेेेा Updated Sat, 13 Jun 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्यमंत्री कार्ययोजना अंतर्गत होने वाले पौधरोपण के लिए कब्जा
विज्ञापन
हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर सहरिया आदिवासियों ने हमला बोल दिया, जिसमें एक वन दारोगा सहित आधा दर्जन कर्मी चुटहिल हो गए हैं।
वन विभाग की भूमि पर सहरिया आदिवासी विभिन्न क्षेत्रों में कब्जा जमा हुए हैं।

 शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्ययोजना के अंतर्गत होन वाले पौधरोपण के लिए भूमि को खाली कराने पहुंची वन विभाग की टीम पर कब्जा जमाए सहरिया आदिवासियों ने हमला बोल दिया। उन्होंने न केवल टीम पर पथराव किया बल्कि वन दारोगा नवल कुमार पर कुल्हाड़ी की मूंद से कंधे पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। टीम के अन्य सदस्यों को पथराव से चोटें आई हैं। जिनका उपचार जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है। दोपहर के समय डीएफओ वी के जैन ने एसडीओ के साथ कर्मियों का हालचाल जाना। इससे पहले सहरिया आदिवासियों ने मड़ावरा रेंज में बड़े पैमाने पर पेड़ काटकर कब्जा कर लिया था। वन विभाग अब वन भूमि से कब्जाधारियों को हटाना मुश्किल हो रहा है।


वनाधिकार अधिनियम का लेना चाहते हैं लाभ
सहरिया आदिवासी वन भूमि पर कब्जा जमाकर वन भूमि अधिनियम का लाभ लेने के फिराक में हैं, जिस कारण उनका वन कर्मियों से अक्सर टकराव हो जाता है।


उग्र हो रहे सहरिया आदिवासी
एक समय सहरिया आदिवासियों को वन कर्मी रेंज से हटाने में आसानी कामयाब हो जाते थे। बदलते समय वन विभाग के लिए अवैध कब्जा हटाना टेड़ी खीर बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed