फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity powercut

बजाज से मिल रही बिजली, फिर भी कटौती

Sat, 18 Jun 2016 01:24 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 18 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
electricity powercut
light - फोटो : demo pic
ललितपुर। जनपद में बिजली कटौती के रोस्टर को लेकर विभाग असमंजस में बना हुआ है। पनकी कंट्रोल से कंडीशनल आदेश पर बजाज पावर प्लांट से बिजली मिलने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर रोस्टर के अनुसार बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


पनकी कंट्रोल द्वारा हर माह बिजली कटौती और सप्लाई का नया रोस्टर जारी किया जाता है। शासन की मंशानुसार पनकी कंट्रोल द्वारा इस माह सात जून को जनपद में बिजली कटौती का कंडीशनल रोस्टर जारी किया गया, जिसके तहत पारीछा थर्मल पावर प्लांट से बिजली सप्लाई होने की स्थिति में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दो चरणों में सुबह 10 से 12 बजे और शाम को तीन बजे से शाम पांच बजे तक कुल चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। शर्त यह रखी गई थी कि बजाज पावर प्लांट से बिजली सप्लाई होने की दशा में कटौती का यह रोस्टर लागू नहीं होगा, यानी जनपद को सब स्टेशनों के माध्यम से बिना रोस्टर के भरपूर बिजली मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


शुरू के चार दिन तक तो जनपदवासियों को बजाज पावर प्लांट से बिजली सप्लाई मिलने पर भरपूर आपूर्ति दी गई, लेकिन 12 जून को बजाज पावर प्लांट में स्थापित जेनरेशन मशीनों के वाल्व में तकनीकी खराबी आने पर पारीछा से आपूर्ति दी जाने लगी, जिसके चलते पनकी कंट्रोल के आदेश के अनुसार और रौंड़ा हाईडिल 132 केवी सब स्टेशन में स्थापित ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड होने की दशा में रोस्टिंग के अनुसार दिन में दो चरणों में चार घंटे की कटौती की जाने लगी। इसके साथ ही हल्की बरसात व तेज आंधी के कारण भी जनपद की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। चार दिन बाद 15 जून को बजाज पावर प्लांट में स्थापित मशीनों की तकनीकी खराबी को दूर कर कल्यानपुरा 220 केवी के माध्यम से रौंड़ा हाइडिल को बिजली सप्लाई देना शुरू कर दिया गया। अब पनकी कंट्रोल के आदेश के अनुसार  बजाज प्लांट से सप्लाई मिलने के कारण जनपद में बिजली कटौती का रोस्टर लागू नहीं रहना चाहिए था, लेकिन बिजली विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर चार घंटे की कटौती की जा रही है। ऐसे में जनपदवासियों को शासन की मंशानुसार बजाज प्लांट की बिजली का भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है और रोस्टिंग के अनुसार लगातार बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पनकी कंट्रोल के रोस्टर के अनुसार ही कटौती की जाएगी। बजाज प्लांट से सप्लाई मिलने के बाद भी की जाने वाली कटौती क्यों की जा रही है, इसका पता लगाया जाएगा और 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
 - संदीप अग्रवाल
अधीक्षण अभियंता (विद्युत) झांसी- ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed