{"_id":"593454124f1c1bac0dbde3e0","slug":"eighty-thousand-kg-of-iron-and-4800-liters-of-alcohol-was-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी हजार किलो लहन व 4800 लीटर शराब नष्ट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्सी हजार किलो लहन व 4800 लीटर शराब नष्ट की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
daru, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।
शहर कोतवाली अंतर्गत मऊमाफी गांव के कबूतरा डेरा में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध शराब को नष्ट किया। इस मौके पर 21 महिलाओं पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जिले में शहर के आसपास कबूतरा डेरा के नाम से कुख्यात कई गांवों में अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई न होने से बेखौफ अवैध कारोबारी खुलेआम भट्ठियां जलाकर कच्ची शराब का निर्माण करते हैं। रविवार की दोपहर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से शहर से सटे मऊमाफी गांव में दविश दी।
इस दौरान जेसीबी की मदद से 20 अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान 4800 लीटर कच्ची शराब और 80 हजार किलोग्राम लहन को नष्ट किया। लगातार तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में घरों में भी पुलिस ने कार्रवाई कर जमीन के अंदर गड़े रखे ड्रमों को निकालकर कच्ची शराब को नष्ट किया। अवैध शराब कारोबारियों पर हो रही लगातार कार्रवाई से दहशत का माहौल है। इससे पहले चीरा डेरा गांव में भी दो दो हफ्ते पहले कार्रवाई की थी। इसके अलावा अवैध शराब का निर्माण करने वाली 21 महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम से तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी हिमांशु गौरव, आवकारी निरीक्षक पीके गिरी समेत थाना इंचार्ज व पुलिस लाइन की फोर्स मौजूद रही।