फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mot

कुएं की खुदाई करते समय गिरा पत्थर, मौत

Sat, 04 Nov 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
mot
farmer, lalitpur news - फोटो : demo
बार थानांतर्गत दशरारा गांव में कुएं की खुदाई करते समय ऊपर से पत्थर गिरा। इससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दशरारा गांव निवासी तुलसीराम पुत्र उमराव ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका भाई रामदास कुशवाहा पुत्र उमराव परिवार के करीब छह लोगों व दो मजदूरों के साथ घर के पास कुएं की खुदाई कर रहा था। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे अचानक करीब 20 फीट की ऊंचाई से एक बड़ा पत्थर उसके ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख परिजन आनन फानन में उसे कुएं से बाहर निकाल कर बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था और वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed