{"_id":"dcd25abb00fd3ba43b5e1c3bc6704b14","slug":"discipline-and-integrity-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन व ईमानदारी से कार्य करें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनुशासन व ईमानदारी से कार्य करें
ललितपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइंस में आयोजित पुलिस परेड में पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 121 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आजादी के शहीदों को नमन करते हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एकता, अनुशासन और ईमानदारी से दायित्वों के निर्वहन कर देश व राष्ट्र को गौरवान्वित करने का संदेश दिया। इसके बाद निबंध प्रतियोगिता, सर्वश्रेष्ठ बीट आरक्षी और सराहनीय कार्य करने पर विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 121 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दस गणमान्य नागरिक भी पुरस्कृत किए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर ओमकार सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी महरौनी कृष्ण स्वरूप दिनकर, क्षेत्राधिकारी तालबेहट हरिकांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नाराहट बल्देव सिंह खंडेला, पुलिस अधीक्षक वाचक आरसी दीक्षित, यातायात प्रभारी नीरज दीक्षित, हेड पेशी सूर्यबली यादव आदि के साथ पुलिस लाइंस प्रांगण में पौधरोपण किया। पुलिस परेड का संचालन रेडियो शाखा के अनिल रावत ने किया।
बिखरे परिवारों को जोड़ने पर थानाध्यक्ष पुरस्कृत
एक वर्ष में डेढ़ सैकड़ा से अधिक बिखरे परिवारों के बीच सामंजस्य बनाकर उन्हें टूटने से बचाने के लिए महिला थानाध्यक्ष रचना राजपूत को पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रत्येक शनिवार को महिला थाना परिसर में परिवार सामंजस्य केंद्र संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इनके कार्यों की हुई विशेष सराहना
निबंध प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार के लिए रिट सेल के संतोष कुमार वैश्य, द्वितीय यातायात प्रभारी नीरज दीक्षित, तृतीय एसआई कमल प्रताप, एचसीपी व आरक्षी वर्ग में प्रथम पुरस्कार के लिए कांस्टेबल गजेंद्र कुमार, द्वितीय हरीसिंह एवं अरशद तथा तृतीय बृजेश कुमार, सर्वश्रेष्ठ बीट आरक्षी में उदयपाल, रामरतन एवं जगत नारायण पुरस्कृत हुए। 25 वर्ष से फरार चल रहे हत्यारोपी की गिरफ्तारी में योगदान के लिए स्वॉट टीम इंचार्ज एसआई देवी सिंह, मीडिया से समन्वय में सराहनीय कार्य के लिए कांस्टेबल अंकिता, एक नंबर भरोसा में योगदान के लिए कांस्टेबल सीटू दुबे और सराहनीय सेवाओं में कांस्टेबल सुमित यादव आदि प्रमुख रूप से पुरस्कृत किए गए।