फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Deaf woman gang-raped in train

मूक बधिर महिला से ट्रेन में गैंग रेप

Sun, 24 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Deaf woman gang-raped in train
ललितपुर। दरिंदगी की हद पार करते हुए दो लोगों ने ट्रेन में मूक बधिर महिला से बलात्कार किया। इसके बाद उसकी जीभ काट ली। ललितपुर स्टेशन आने पर उन्होंने महिला को धक्का देकर प्लेटफार्म पर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला मऊरानीपुर की निवासी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की आधी रात को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर लहूलुहान अवस्था में एक महिला पड़ी पाई गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान की गई। महिला ना तो बोल पा रही थी और ना सुन पा रही थी।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान इशारों में महिला ने बताया कि उसके साथ दो लोगों ने बलात्कार किया, लेकिन पूरी बात किसी की समझ में नहीं आई। इस पर जिलाधिकारी डा रूपेश कुमार को सूचना दी गई। डीएम के आदेश पर आदर्श विद्यालय में मूक बधिर बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक मदन मोहनराज को अस्पताल भेजा गया। शिक्षक ने महिला से संकेतों में पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका मायका बांदा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे मऊरानीपुर स्थित ससुराल जाना था। नींद आ जाने के कारण वह झांसी पहुंच गई। झांसी से वह मऊरानीपुर की जगह गल्ती से किसी अन्य ट्रेन में सवार हो गई। इसी ट्रेन में मौजूद दो लोगों ने पहले उससे इशारे किए। रात में जब यात्री सो गए तो उसे जबरदस्ती खींच कर बाथरूम में ले जाकर बलात्कार किया गया।

इसके बाद उसकी जीभ काट दी। ललितपुर स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने  पर उसे प्लेटफार्म पर धक्का मारकर गिरा दिया। महिला ने यह भी बताया कि बलात्कार करने वालों के साथ एक महिला भी थी।

पीड़ित महिला के पास मिली डायरी में मिले मोबाइल नंबर लगाए गए, जिसमें से एक नंबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डबरा कस्बा निवासी उसकी रिश्तेदार का था। उक्त महिला ने बताया कि पीड़िता उसकी मौसी है और बचपन से गूंगी- बहरी है। मौसी के पति का तीन माह पहले निधन हो गया है। उसके तीन बच्चे हैं।


घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर ओमकार सिंह यादव, कोतवाली प्रभारी उदयभान सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष महेश दुबे ने जिला अस्पताल पहुंचकर शिक्षक के साथ महिला से घटना की जानकारी ली। जीआरपी द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जारहा है। इस संबंध में महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

‘घटना गंभीर है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।’
डा. रूपेश कुमार
जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed