फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dead body got from matateela dam

माताटीला बांध के भराव में मिला शव

Wed, 25 May 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
dead body got from matateela dam
dead body, lalitpur news - फोटो : demo
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम गूगर के पास माताटीला बांध के भराव में स्थित नीम की पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता मिला। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक मो. इमरान और सीओ कुंवर बहादुर ने मौके पर जाकर शव का परीक्षण किया।
विज्ञापन


दोपहर में माताटीला बांध के मत्स्य ठेकेदार के कर्मचारियों ने बांध के भराव क्षेत्र में एक युवक का शव पानी में उतराता देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर गई। जानकारी के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह भी मौके पर गए। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलवाकर उसकी शिनाख्त करवाई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त न हो सकी थी।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव पर चोट के निशान हैं। उसकी एक आंख भी बाहर निकल आई है। बाद में एसपी मो. इमरान ने स्वयं मौके का मुआयना किया और पुलिस टीम को पूरे मामले के खुलासे के निर्देश दिए। चार माह बाद दूसरे शव के मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स में
फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी मिला था शव
तालबेहट (ललितपुर)। माताटीला बांध के भराव क्षेत्र में फरवरी माह में थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम राजपुर कोटरा निवासी रामपाल उर्फ बलम का शव भी पानी में तैरता मिला था। उसकी व्यापारिक प्रतिस्पर्द्धा के चलते हत्या कर दी गई थी। बाद में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था।


हत्यारों के लिए मुफीद साबित हो रहा है माताटीला बांध का भराव
तालबेहट (ललितपुर)। चार माह में दो शव मिलने से लगता है कि मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर बना माताटीला बांध इस समय दोनों क्षेत्रों के हत्यारोपियों के लिए मुफीद स्थान साबित हो रहा है। इसका कारण यह है कि मध्य प्रदेश के अपराधी शव को उत्तर प्रदेश की और तथा उत्तर प्रदेश के अपराधी मध्य प्रदेश की ओर डाल देते है। इससे जांच अधिकारियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed