{"_id":"6ac80eb7811b8325ad0ec7d4","slug":"agra-news-thief-life-threanted-agra-news-c-421-1-sagr1004-18856-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाड़े से 4 पशु चोरी, पूछने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाड़े से 4 पशु चोरी, पूछने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
बाह। बाड़े में बंधे 4 पशु चोरी होने और पूछताछ करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बड़ागांव निवासी श्रीपति सिंह ने बाह थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उगनपुरा स्थित उनके बाड़े में 2 भैंस एवं 2 बछियां बंधी थीं। 29 अगस्त को बाड़े से पशु गायब मिले। पड़ोसी किसान राजेंद्र से पता चला कि चौरंगाबीहड़ निवासी बैंगनी, सेठिया, रंजीत व 2 अन्य अज्ञात लोग पशुओं को चोरी कर ले गए हैं। आरोपियों के घर जाकर पूछने पर उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
प्राथमिकी दर्ज कर बाह पुलिस पशु चोरी की जांच एवं आरोपियों की तलाश कर रही है।
— जितेन्द्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर बाह पुलिस पशु चोरी की जांच एवं आरोपियों की तलाश कर रही है।
— जितेन्द्र कुमार, एसीपी बाह