फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news axe attacked

Agra News: रास्ते में मवेशी बांधने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन पर प्राथमिकी

Fri, 09 Oct 2026 03:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
agra news axe attacked
बाह। रास्ते में मवेशी बांधे जाने का विरोध करने पर हुए हमले में छत पर चढ़कर जान बचाने वाले एक युवक ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कचौराघाट निवासी अनिल कुमार सिंह ने चित्राहाट थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार, 27 सितंबर की शाम 5:20 बजे वह अपने घर से इटावा जाने के लिए निकला था। रास्ते में मनीष कुमार के मवेशी बंधे हुए थे।
विज्ञापन


अनिल ने जब मवेशियों को रास्ते से हटाने के लिए कहा, तो मनीष कुमार गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर मनीष कुमार, रामपाल और आशीष यादव उर्फ मन्नू कुल्हाड़ी लेकर आ गए और पीड़ित पर हमलावर हो गए। अनिल कुमार ने तुरंत अपने घर की छत पर चढ़कर जान बचाई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संवाद
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज कर चित्राहाट पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। विवेचना में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- जितेन्द्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed