फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   clash between group

बच्चों के विवाद पर मचा बवाल

Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
clash between group
लड़ाई - फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुर)। मंगलवार शाम सात बजे नगर में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इसके चलते कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में दोनों पक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नगर के हटवारा मुहल्ला निवासी महेंद्र बिलगैया के पुत्र का मर्दन सिंह इंटर कालेज मैदान पर क्रिकेट खेलते समय साथी से विवाद हो गया था। इसके बाद एक गुट ने बिलगैया के पुत्र की मैदान पर ही धुनाई कर दी। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों और मित्रों को दी। जिस पर बिलगैया पक्ष के लोगों ने दूसरे गुट के एक बालक की धुनाई कर दी। इससे वह लहू लुहान हो गया।
विज्ञापन


बिलगैया का मामा संतोष शर्मा अपने साथियों के साथ उसके पास कोतवाली आ रहा था इसी बीच थाने के सामने पहले से मौजूद कुछ लोगों ने संतोष शर्मा की जमकर धुनाई कर उसे लहू लुहान कर दिया। कोतवाली के समीप दोनों गुटों में लगभग 10 मिनट तक जमकर लात घूसें चले। जानकारी के बाद जब कोतवाली पुलिस बाहर निकली तब बवाल काटने वाले मौके से भाग गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली में मौजूद थे। वहीं, कुछ लोग विवाद को एक साम्प्रदायिक रंग देने का पूरा पूरा प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक एकता की मिसाल की दुहाई देने वाले रहे नदारत
तालबेहट (ललितपुर)। बच्चों के मामूली विवाद ने नगर की सांप्रदायिक सौहार्द पर काला दाग अवश्य लगा दिया है परन्तु कोतवाली एवं सामाजिक मंचों पर एकता की बात करने वाले सफेदपोश लोग दोनों पक्षों के बुलाने पर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed