फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bodies found in river

नदी में मिला शव

Sat, 01 Aug 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

बानपुर निवासी रामसेवक (65 वर्ष) पुत्र रघुवर  बृहस्पतिवार को खेत में उर्द की फसल में खरपतवार की दवाई का छिड़काव करने के लिए गया था। छिड़काव के दौरान बाल्टी में पानी खत्म हो गया तो वह जामनी नदी के डंगया घाट पर जाकर उसने पानी भरने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान रामसेवक का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। घर  नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन बृहस्पतिवार की रात्रि में  कोई जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी और  रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया। लेकिन, जानकारी नहीं लगी। शनिवार को  कुछ लोगों ने डंगया घाट के पास शव उतराने की जानकारी दी। इस पर रामसेवक के  परिजन  मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed