फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   beaten, four arrest

घर में घुसकर मारपीट, चार गिरफ्तार

Thu, 26 May 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
beaten, four arrest
arrest, lalitpur news - फोटो : demo
बांसी (ललितपुर)। दुकान पर लेन-देन के विवाद के बाद युवक के साथ घर में घुसकर की गई मारपीट से आक्रोश भड़क गया और कस्बावासियों ने विरोध में दुकानें बंद कर दीं। इस पर पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  
विज्ञापन


थाना जखौरा के बांसी में गत दिवस पंखा-कूलर मरम्मत कार्य करने की दुकान खोले बृजेश कुशवाहा व दुकान मालिक जंडेल सिंह बुंदेला के भतीजे अभय प्रताप उर्फ पिंटू राजा से ग्राम कारी पहाड़ी के प्रधान के परिजनों का लेन देन को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


विवाद की तहरीर ग्राम कारीपहाड़ी के प्रधान पति सुजान सिंह यादव ने थाना पुलिस को दी, जिस पर अभय प्रताप उर्फ पिंटू सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। डाक्टरी कराकर लौटे प्रधानपति व उनके परिजनों ने अभय प्रताप के घर में घुसकर मारपीट कर दी। इससे आक्रोशित कस्बावासियों ने दुकानें बंद कर दीं। घटना की सूचना मिलने पर सीओ तालबेहट कुवंर बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष जखौरा विजय सिंह व पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाम हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थाना जखौरा पुलिस को अभय प्रताप ने दी तहरीर में अवगत कराया कि ग्राम कारीपहाड़ी निवासी सुजान सिंह, चंद्रभान सिंह, करतार सिंह, ग्राम सौंरई निवासी चाली, राजाराम, मान सिंह, रघुराज व ग्राम खिरकन निवासी बृजेंद्र सहित सात- आठ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर परिवार की महिलाओं सहित उसके साथ मारपीट कर दी। जेब से 1,950 रुपए निकाल लिए।


तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने इस मामले में सुजान सिंह, राजाराम, रघुराज और मान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देर रात शांति व्यवस्था के लिए पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed