फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   action against unqualified docters

संदिग्ध चिकित्सकों पर कार्रवाई

Sun, 26 Jun 2016 01:08 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 26 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
action against unqualified docters
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। झोलाछाप चिकित्सक के इलाज के कारण हुई मासूम की मौत के बाद चिकित्सा विभाग जाग गया है। आरोपी चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब चिकित्सा विभाग ने नगर में संचालित अन्य संदिग्ध चिकित्सकों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश भारती के नेतृत्व में जांच की गई। गेंदालाल पेट्रोल पंप के पीछे नझाई बाजार स्थित डा. पल्लवी सरकार के क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डा. पल्लवी सरकार बीएएमएस डिग्री धारक हैं। दस्तावेजों को खंगालने से पता चला कि तीन साल से इन्होंने सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं कराया है। ऐसे में बिना पंजीकरण कराए क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। साथ ही वह आयुर्वेदिक डिग्री धारक हैं, लेकिन मरीजों का इलाज एलोपैथिक पद्धति द्वारा किया जा रहा है। चिकित्सीय सेवा प्रदान करने हेतु इनके दस्तावेजों को अवलोकन किया गया, जिसमें पाया गया कि इनके द्वारा पंजीकरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वर्ष 2012-13 में कराया गया था। इसको लेकर उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया गया। इसके अलावा मूल चिकित्सा पद्धति में चिकित्सीय कार्य करने को निर्देश दिए गए। इसके बाद टीम ने मुहल्ला गोविंद नगर स्थित सैमाल कुमार मजूमदार के क्लीनिक पर जांच की। लेकिन, चिकित्सक क्लीनिक पर मौजूद नहीं मिले। क्लीनिक के अंदर मौसम एवं गणेश उपस्थित मिले, उन्होंने बताया कि चिकित्सक 10 मिनट पूर्व बाजार गए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि चिकित्सक द्वारा कई वर्षो से गोविंद नगर में चिकित्सीय कार्य किया जा रहा है। क्लीनिक के अंदर निरीक्षण करने पर बड़ी संख्या में एलोपैथिक दवाओं का संग्रह पाया गया है।  
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक टीम क्लीनिक पर मौजूद रही, लेकिन चिकित्सक नहीं आए और न ही उन्होंने फोन उठाया। सैमाल कुमार मजूमदार के पते पर पत्र जारी कर दिया है, जिसमें दो दिवस के अंदर कार्यालय में चिकित्सीय कार्य से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज सहित उपस्थित होने को कहा गया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर क्लीनिकों की जांच की गई, लेकिन सभी क्लीनिक बंद पाए गए। उन्होंने बताया कि झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। इस दौरान नरोत्तमदास  गुप्ता, हरीश कुमार तिवारी, सीताराम निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed