{"_id":"577182e24f1c1bc97379bc33","slug":"accountant-bag-fifty-thousand-flown","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम के बैग से पचास हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम के बैग से पचास हजार उड़ाए
Lalitpur
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
मुनीम के बैग से पचास हजार उड़ाए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बेलगाम बदमाशों ने कोतवाली से चंद कदम दूर बैंक ऑफ बड़ौदा में एक मुनीम का बैग काटकर उसमें से पचास हजार रुपये चोरी कर लिए। एक माह में बैंक में हुई टप्पे बाजी की यह दूसरी घटना है। चार जून को कोतवाली के पास ही स्थित पंजाब नेशनल बैंक से बदमाशों ने एक शिक्षक का बैग काटकर उसमें से एक लाख रुपये निकाल लिए थे।
नझाई बाजार के थोक किराना व्यापारी धर्मेंद्र जैन और संजीव जैन ने सोमवार को अपने मुनीम ग्राम मिर्चवारा निवासी सोनू निरंजन को 16.50 लाख रुपए बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने के लिए भेजा। पांच-पांच सौ रुपये की 33 गड्डी को रैगजीन के बैग में रखकर सोनू बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा काउंटर पर लाइन में लगा था। जब काउंटर पर नंबर आया, तो उसने रुपये निकाले। इस दौरान बैग से केवल 32 गड्डी ही निकलीं, जिसकी जानकारी उसने सेठ को दी। जानकारी मिलने पर दोनों व्यापारी भाई बैंक पहुंचे और मुनीम से पूरे मामले की जानकारी ली। मुनीम के बैग में दो कट लगे थे। घटना की जानकारी बैंक मैनेजर व कोतवाली पुलिस को दी गई।
कुछ देर में मौके पर सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा व कोतवाली प्रभारी एसके वैश्य ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में मुनीम के पीछे एक पंद्रह साल का किशोर व उसका साथी लगा हुआ था। साथी ने किशोर को कवर किया और इसी बीच उसने ब्लेड से कट मारकर बैग में से पांच सौ रुपये की गड्डी निकाल ली। फुटेज में दोनों संदिग्ध काफी देर से बैंक के अंदर घूमते हुए दिख रहे हैं, लेकिन बिना काम के घूमने के बाद भी बैंक गार्ड व स्टाफ ने उनसे कोई पूछताछ नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चार जून को पंजाब नैशनल बैंक में तालबेहट के रामलीला मैदान के पास के निवासी शिक्षक सुनील कुमार रुपये जमा करने गए थे, इस दौरान उसके बैग में ब्लेड से कट मारकर एक लाख रुपये निकाल लिए गए थे। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद होने के बाद भी अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
दलालों की आड़ में बदमाश सक्रिय
जनपद के सभी बैंकों में दलालों की सक्रियता खुले तौर पर है। ग्रामीणों के काम कराने के नाम पर दलाली करने वाले लोगों को बिना किसी काम के भी बैंक परिसर के अंदर घूमते हुए देखा जा सकता है। दलालों की आड़ में ही बदमाश भी बेरोकटोक घूमते रहते हैं और मौका पाकर घटना को अंजाम दे डालते हैं।
सीसी टीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे पहचान में आ रहे हैं, इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। बैंकों में जल्दी ही दलालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
- बल्देव सिंह खनेड़ा
सीओ सदर