{"_id":"5bf1bdf9bdec22693e5a4ee6","slug":"accident-died-studentt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से गिरकर एक छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से गिरकर एक छात्रा की मौत
lalitpur
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : sample
उमरिया। पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटउवा के नजदीक शनिवार को हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इसमें दो छात्राएं बस के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसमें एक छात्रा शिवानी (19) की मौत हो गई।
इसमें थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम जमोरा निवासी शिवानी पुत्री गोवर्धन पटेल व सुगन्दना(18) पुत्री जाहर पटेल जो दोनों पटउवा स्थित महाविद्यालय में में बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। जहां वह दोनों शनिवार की दोपहर छुट्टी के पश्चात घर जाने को बस पर चढ़ रही थी। उसी दौरान बस चालक ने लापरवाही से बिना संकेत दिये आगे बढा दिया। जिससे दोनों छात्राओं का संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पहिए के नीचे जा दबीं। इस दौरान दोनों छात्राओं के पैरों के ऊपर से बस का टायर निकल गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयीं। आसपास के राहगीरों ने घायलों को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां शिवानी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलिज रेफर कर दिया। झांसी जाने से पूर्व ही जिला अस्पताल में ही शिवानी की मौत हो गई। पाली थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बस को थाने में खड़ा करवा लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
-
बचपन मे मां का स्वर्गवास हुआ था
मृतक छात्रा-शिवानी अपने मामा के यहां रह रही थी। क्योंकि बचपन मे ही मां का स्वर्गवास हो गया था, तभसे उसके मामा उसका लालन पालन करने के साथ शिक्षादीक्षा दिलाते आ रहे थे।
विज्ञापन
मौत की खबर से, गांव में शोक की लहर
भांजी की मौत हो जाने की खबर जैसे ही उसके बडे मामा जाहर सिंह सहित परिवार वालों को मिली, तो पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया गया है कि शनिवार रात्री को ग्रामीणों ने अपने चूल्हे नहीं जलाए और घरों में सन्नाटा पसरा रहा।