फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्वास्थ्य विभाग पर लगाया सामग्री खरीद में करोड़ों के घोटाले का आरोप

स्वास्थ्य विभाग पर लगाया सामग्री खरीद में करोड़ों के घोटाले का आरोप

Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग पर लगाया सामग्री खरीद में करोड़ों के घोटाले का आरोप
स्वास्थ्य विभाग पर लगाया घोटाले का आरोप
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाया सामग्री खरीद का मामला
सरकारी फर्म की जगह निजी प्राइवेट कंपनी से खरीदा बिना टेंडर के सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीद में एक करोड़ 87 लाख 90 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। हिंदू जागरण मंच में उक्त मामले में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि एनएचएम निदेशक के द्वारा 12 जनवरी 2019 को एक पत्र जिला ऑडिट समिति के अध्यक्ष, डीएम को जारी किया गया था। इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में एक करोड़ 87 लाख 90 हजार 701 रुपये सुनियोजित तरीके से गबन का आरोप लगाया गया है। इसकी रिकवरी एवं इस भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए पूर्व में अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। एनएचएम निदेशक द्वारा नौ अक्टूबर 2018 को जारी पत्र में उन्यासी लाख नौ हजार आठ सौ छह रुपये की रिकवरी एवं इस भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन इसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। जिसके चलते बाद में यह भ्रष्टाचार की धनराशि बढ़कर एक करोड़ 87 लाख तक पहुंच गई है। इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया, लेकिन जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि इसमें संलिप्त फर्मों को अब तक ब्लैक लिस्ट भी नहीं किया गया। इस प्रकरण में आवाज उठाने के कारण कई बार मंच के पदाधिकारियों को झूठे मुकदमें मेें फंसाने की धमकी तक दी गई। उक्त प्रकरण में एक लाख तक के भुगतान बिना टेंडर प्रक्रिया के टुकड़ों में विभाजित कर किए गए। आईटी एवं इलैक्ट्रॉनिक विभाग के निर्देश के अनुसार निर्माण कार्य ई-टेंडर के बिना ही किए गए।इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यों जैसे स्टेशनरी का सामान, कन्ज्यूमेबल्स सामग्री, इलैक्ट्रॉनिक सामान, खाने पीने का सामान, के लिए निजी कंपनियों को टेंडर देकर बिना कुटेशन व टेंडर के ही भुगतान किया गया। इस प्रकार स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच में मुख्यमंत्री से उक्त प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, सुजान सिंह, संजू राजा क्षत्रिय, प्रिंस श्रीवास्तव, कबीर सिंन्हा, राधे साहू, अजय जैन, कपिल राजपूत, आनंद कुशवाहा, मयंक प्रताप सिंह, लाखन सिंह ठाकुर, आनंद आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed