{"_id":"5bce20f0bdec2269487010b2","slug":"91540235504-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब का कारोबार करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब का कारोबार करने का आरोप
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब बेचने का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी ग्रामीणों ने गांव के ही दबंगों पर अवैध शराब बनाने व बेचने के आरोप को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव व आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इतना ही नहीं शहर क्षेत्र के सिलगन रेलवे गेट के पास बिक्री की जा रही है। इससे गांव के बच्चे भी शराब पीना सीख रहे हैं। इससे गांव का भविष्य भी खराब हो रहा है। इसके साथ ही आसपास के गांव में भी यहां कारोबार चलाया जा रहा है। गांव में शराब की भट्टी बना ली है। इससे शराब बनाई जा रही है। यह शराब लोगों की जान भी ले सकती है। ग्रामीणों ने शराब की बनाए जाने पर प्रतिबंध लगवाए जाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र पर रुपेश के हस्ताक्षर बने हैं।