फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   खनन कारोबारियों पर दरियादली दिखा रहा विभाग

खनन कारोबारियों पर दरियादली दिखा रहा विभाग

Fri, 06 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खनन कारोबारियों पर दरियादली दिखा रहा विभाग
खनन कारोबारियों पर दरियादिली दिखा रहा विभाग
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट रेंज के अफसर खनन कारोबारियों पर दरियादली दिखा रहे हैं। बीते दिनों पकड़े गए ट्रैक्टर को सीज करने की कार्रवाई शुरू हुई थी जो अंजाम तक पहुंचती, उससे पहले ही विभाग ने यू टर्न लेते हुए उसे शमन शुल्क लेकर छोड़ दिया गया।
तालबेहट रेंज में सबसे ज्यादा अवैध खनन के मामले पकड़े जा रहे हैं। इसके बाद भी अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसकी वजह विभाग ठोस कार्रवाई करने से बच रहा है। बीते दिनों ऐसा ही हुआ कि वन संरक्षक बुंदेलखंड वृत्त ने अवैध खनन कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए तो इस पर अनुपालन करते हुए तालबेहट क्षेत्र से पकड़े गए एक ट्रैक्टर पर सीज करने की कार्रवाई करने के मकसद से चालक को प्रथम नोटिस जारी कर दिया। लेकिन इसके बाद विभागीय अफसरों ने लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए यू टर्न ले लिया और चालक से करीब 50 हजार रुपये का शमन शुल्क लेकर पकड़े गए ट्रैक्टर को छोड़ दिया। इसी रेंज में एक और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ा गया था, जिसमें शमन शुल्क की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान चालक अधूरा शमन शुल्क जमा कर सका। इसके बाद भी विभागीय अफसरों ने उसकी रसीद नहीं काटी। इस मामले में डिप्टी रेंजर राकेश्वर दयाल शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। इस मामले में रसीद नहीं कटने से विभागीय कर्मी फंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि, डीएफओ ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन


रसीद नहीं काटने के कारणों पता लगाएंगे
शमन शुल्क अधूरा प्राप्त हुआ है तो उसकी रसीद काटी जा सकती है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इस संबंध में रेंजर से पूछताछ करेंगे। वहीं, खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर का मामला पुराना होने की वजह से शमन शुल्क ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद शरण, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed