{"_id":"594687c04f1c1b22628b4a34","slug":"91497794496-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
ललितपुर/ महरौनी। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम समोंगर में आज सुबह लगभग तीन बजे सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक बारात में आया था और अपने साथियों के साथ सड़क पर घूमने गया था, उसी दौरान हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम भौंरदा से ग्राम समोंगर में बारात आई थी, जिसमें रतिराम (27 वर्ष) पुत्र लखन अहिरवार भी आया था। शादी की रस्में चल रही थीं। रतिराम अपने साथियों के साथ महरौनी-ललितपुर मार्ग पर घूमने आया था। कुरौरा तिराहा नहर के पास सुबह लगभग तीन बजे ललितपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन रतिराम को जोरदार टक्कर मारता चला गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रतिराम के रिश्तेदार 108 नंबर एंबुलेंस से 3.40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी लाये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।