फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: दो महिलाएं चला रही थीं शहर में देह व्यापार का धंधा 1

क्राइम: दो महिलाएं चला रही थीं शहर में देह व्यापार का धंधा 1

Fri, 03 Aug 2018 03:20 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: दो महिलाएं चला रही थीं शहर में देह व्यापार का धंधा 1
सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार पर मुकदमा
विज्ञापन

चंगुल से छूटी किशोरी ने पुलिस को बताई आपबीती
एक लाख रुपये में नाबालिग को बेचने की थी योजना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर सैक्स रैकेट का जिन्न बाहर आ गया है। दो महिलाओं के चंगुल से छूटी किशोरी ने पुलिस के सामने मामले का भंडाफोड़ करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार की रात एक किशोरी को मुहल्ला आजादपुरा क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा करवा रही दबंग महिला व उसके साथियों ने एक लाख रुपये में बेचने की कोशिश की। किशोरी उनके चंगुल से भाग निकली। इसके उपरांत राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह कोतवाली जा पहुंचे। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शहर के अलग-अलग मुहल्लों में छापेमारी शुरू कर दी। देर रात तक छापेमारी में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार देह व्यापार में कुछ सफेदपोश नेताओं का भी संरक्षण प्राप्त है, इसके चलते पुलिस के पास सिफारिशों के लिए फोन घनघनाने लगे।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में किशोरी ने बताया कि एक महीने पहले वह ननिहाल से पिता के घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में आजादपुरा मुुहल्ला निवासी रजनी साहू व सिविल लाइन के फूटा बंगला निवासी ज्योति एक लाल रंग के चार पहिया वाहन में चालक के साथ मिलीं। इन्होंने उसे गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ने की बात कही। इसी दौरान रास्ते में महिलाओं ने उसे नशीला पानी पिला दिया, जब उसे गोविंद सागर बांध स्थित बाईपास के पास होश आया तो उसने अपने आप को निर्वस्त्र अवस्था में देख कारण पूछा। इस पर महिलाओं ने कोई जवाब नहीं दिया और पीड़िता को वह मुहल्ला बंधा कलारी स्थित मकान पर ले गई, जहां उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद महिलाओं ने उसे नशीला पानी पिलाकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इस दौरान कई लोगों ने किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसी दौरान किशोरी को जानकारी हुई कि उसे एक लाख रुपये में बेचे जाने की योजना है। इस पर वह बुधवार की शाम चकमा देकर वहां से भाग निकली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रजनी साहू उर्फ राजकुमारी, ज्योति व रजनी साहू के मकान में रहने वाले किराएदार मसौरा कला निवासी सुरेंद्र तिवारी व अज्ञात कार चालक के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, बंधक बनाते, षड्यंत्र समेत पॉक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर चली छापेमारी
सैक्स रैकेट की भनक लगते ही पुलिस ने किशोरी के साथ लेकर आरोपी महिला के घर पर छापा मारा। महिला के न मिलने पर पुलिस मकान में निवास कर रहे किराएदार सुरेंद्र व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लाई। पुलिस ने पीड़िता के साथ देर रात तक सिंचाई विभाग कालोनी, लेडिय़ापुरा, मुहल्ला नेहरू नगर व जुगपुथरा गांव सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed