{"_id":"5b3925664f1c1b634d8b994d","slug":"81530471782-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सताधारी दबंग नेता के परिजनों ने दिखाई दबंगई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सताधारी दबंग नेता के परिजनों ने दिखाई दबंगई
Updated Mon, 02 Jul 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ताधारी नेता के परिजनों ने दिखाई दबंगई
- कार को ओवरटेक करने पर बाइक सवार को पीटा
- पुलिस बोली, दोनों पक्षों ने किया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शनिवार की रात को शहर कोतवाली अंतर्गत स्टेशन रोड पर कार को ओवरटेक करने पर गुस्साए प्रभावशाली सत्ताधारी नेता के भतीजे ने बाइक सवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के एक सत्ताधारी नेता के भतीजे कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान लगभग रात 11 बजे एक बाइक सवार ने उन्हें ओवरटेक कर दिया। इस बात से नाराज नेता के भतीजे ने बाइक सवार युवक को रोककर सत्ता की हनक दिखाते हुए जमकर मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस बारे में एसपी डॉ. ओपी सिंह का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।