फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: जीजा ने ही किया था साली से बलात्कार का प्रयास

क्राइम: जीजा ने ही किया था साली से बलात्कार का प्रयास

Fri, 29 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: जीजा ने ही किया था साली से बलात्कार का प्रयास
जीजा ने ही की थी दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत होकर 17 जून की रात दिया था वारदात को अंजाम
मंसूबे में सफल न हो पाने पर किशोरी को पत्थर से हमलाकर किया मरणासन्न
पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी को भेजा जेल, टीम को दस हजार का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पाली कस्बा स्थित एक मुहल्ले में शादी समारोह में शामिल होने आई मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव की निवासी दसवीं की छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का दूर का जीजा है। गौरतलब है कि बीते दिनों आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जहर खा लिया था। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए मामले का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
एसपी ने बताया कि शादी समारोह में पीड़िता के दूर के रिश्ते में जीजा लगने वाला ललितपुर के खिरकापुरा मुहल्ला निवासी धनीराम पुत्र लखनलाल शामिल होने के लिए आया हुआ था। देर रात जब कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पीड़िता ने लघुशंका जाने की बात परिजनों से कही और घर के पीछे एकांत जगह पर चली गई। यह देख आरोपी धनीराम भी उसके पीछे पहुंच गया और बलात्कार करने की नीयत से किशोरी को दबोच लिया। जब छात्रा ने इस बात का विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद भी छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। लगातार प्रहार से छात्रा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। किशोरी को मरा हुआ जानकर आरोपी वहां से चला गया और शादी के कार्यक्रमों में शामिल हो गया। पीड़िता से हाथापाई के दौरान आरोपी के चेहरे पर खरोंच के निशान भी आ गए और हाथ में चोट लग गई। इसके बारे में परिजनों द्वारा पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि उसे करंट लग गया है। इसके बाद अगली सुबह वह वापस ललितपुर अपने घर आ गया।
विज्ञापन

-
यह हुई थी घटना
बीते 17 जून को थाना मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव की निवासी दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए पाली कस्बे में आई हुई थी। रात में शादी समारोह के दौरान खुशियां मनाई जा रहीं थीं। घर के बाहर डीजे बज रहा था, तभी किशोरी घर के पीछे बने बाड़े में लघुशंका के लिए गई। इसके बाद फिर वापस नहीं लौटी। देर रात दस बजे जब दूल्हा उसी स्थान पर लघुशंका के लिए गया तो उसने किशोरी को मरणासन्न और अर्द्धनग्न अवस्था में देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने घायल अवस्था में छात्रा को जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर देख उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के सगे जीजा की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी करने, जान से मारने की नीयत से हमला करने और पॉक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस देख खाया जहर
मामले की गंभीरता को देख विवेचना में जुटी पुलिस और स्वाट टीम ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी। पीड़िता की हालत गंभीर होने के कारण बयान नहीं हो पाने से पुलिस अन्य रिश्तेदारों को भी खंगाल रही थी। इसी क्रम में पुलिस को धनीराम पुत्र लखन कुशवाहा पर शक हुआ। पुलिस टीम 22 जून को जब आरोपी से पूछताछ करने रात दस बजे उसके घर पहुंची तो पुलिस को देख आरोपी ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तीन दिन तक मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद स्वस्थ होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के बयानों के आधार पर जानलेवा हमला और बलात्कार के प्रयास की धाराओं में मुकदमे को तरमीम कर दिया है। वहीं, आरोपी की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त ईंट को बरामद कर लिया है।


यह टीम रही शामिल
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में पाली थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह भदौरिया, स्वॉट टीम से श्याम सुंदर, मोहम्मद शाहिद, नफीस अहमद, संजय सिंह राजावत, रजनीश चौहान, चंद्रशेखर, अवधेश कुमार, अजमत उल्ला, सुनील कुमार, पर्वत सिंह, मुहम्मद शफीक शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed