कानपुर: ‘न जांच लैब...न यूवी-आयोनाइजेशन’, घर में चल रहा था अवैध आरओ प्लांट, 312 बोतलें सीज और पंजीकरण निरस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:49 AM IST
सार
Kanpur News: पनकी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारकर एक घर में अवैध रूप से चलाए जा रहे बोतलबंद पानी (आरओ प्लांट) के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 312 बोतलें सीज करते हुए पानी का नमूना जांच प्रयोगशाला भेजा है। मानकों का घोर उल्लंघन पाए जाने पर आरोपी कारोबारी आतिश जायसवाल का खाद्य पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरओ के वेस्ट वाटर इस्तेमाल
- फोटो : amar ujala