फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: ..... आखिर भाई ही निकला भाई का कातिल

क्राइम: ..... आखिर भाई ही निकला भाई का कातिल

Wed, 13 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: ..... आखिर भाई ही निकला भाई का कातिल
आखिर भाई ही निकला भाई का कातिल
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रविवार को चाकू से गोदकर हुई थी नेहरू नगर मुहल्ला निवासी बब्लू की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू नगर मुहल्ले में रविवार की रात चाकू से गोदकर मजदूर की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी भाई ने ठेके पर दी जमीन से मिले रुपयों के विवाद में अपने भाई की हत्या की थी। गौरतलब हो कि पत्नी ने दो अन्य आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन विवेचना में हत्या का शक भाई पर होने के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है।
गौरतलब हो कि शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला नेहरू नगर निवासी बब्लू पुत्र लालसिंह लोधी अपने भाई मुकेश उर्फ जॉनी व बहन एवं पत्नी के साथ एक ही घर में निवास करता था। रविवार को जब उसकी पत्नी लक्ष्मी अपने जीजा के साथ जाखलौन गई हुई थी। वहीं उसकी ननद गुड्डी काम करने पड़ोस में गयी थी। देर शाम जब मृतक की बहन गुड्डी काम खत्म कर घर वापस आई तो उसने छत पर रक्त रंजित अवस्था में बब्लू को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन कर विवेचना शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो अन्य आरोपियों के खिलाफ जमीनी रंजिश के चलते हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने विवेचना के दौरान नामजद हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या का कोई उद्देश्य न बनता देख जांच की दिशा को बदला और उसके भाई पर ही हत्या का संदेह व्यक्त किया। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने बताया ही हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह के निर्देश पर व सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मामले की गहनता से छानबीन में लग गई थी। जांच के दौरान पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे और हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बब्लू की हत्या नशे में रुपये के लेन देन को लेकर उसके सगे भाई मुकेश ने चाकू से गोद कर की थी। पुलिस टीम ने सोमवार की रात हत्यारोपी मुकेश को रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने पुलिस की पूछताछ में हत्या की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर उसके रक्त रजित कपड़े व आलाकत्ल चाकू बरामद कर उसे जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि मृतक बबलू व उसके बड़े भाई मुकेश ने गोविंद सागर डूब क्षेत्र में स्थित 75 डिसमिल जमीन को चीमरी की फसल बोने के लिए 40 हजार रुपये में ठेके पर दी थी। इन्हीं रुपयों को लेकर मुकेश व बब्लू का रविवार की देर शाम शराब के नशे में विवाद हो गया। इसके चलते नशे में धुत्त मुकेश ने चाकू से बबलू की छाती पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके उपरांत वह एक थैला लेकर मृतक की बहन गुड्डी से बबलू को बचा लेने की बात कहकर घर से निकल गया। सीने पर हुए चाकू के वार और अधिक रक्त बह जाने के कारण बबलू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह टीम रही शामिल
बबलू की हत्या करने वाले भाई को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी एके सिंह, एसएसआई राजबाबू यादव, सिपाही हसीन खान, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार व क्राइम ब्रांच टीम के श्याम सुंदर यादव, रविंद्र कटियार, राघवेंद्र व सुनील कुमार शामिल रहे। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed