फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मांगे नहीं हुई पूरी तो 12 से होगा आमरण अनशन

मांगे नहीं हुई पूरी तो 12 से होगा आमरण अनशन

Wed, 09 May 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मांगे नहीं हुई पूरी तो 12 से होगा आमरण अनशन
मांगे नहीं हुई पूरी तो 12 से होगा आमरण अनशन
विज्ञापन

लेखाकार विभाग के भ्रष्ट अधिकारी व बाबुओं पर हो सख्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का 23 सूत्रीय मांगों लेकर लेखा विभाग के खिलाफ चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। यह धरना-प्रदर्शन जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया की अध्यक्षता में किया गया, जिसकी शुरुआत मां शारदे की आराधना के साथ ही गई है। इसके बाद जिला मंत्री अरुण गोस्वामी ने धरना प्रदर्शन की रूपरेखा व मांगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन द्वारा विगत दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा जो अनदेखी की जा रही है, उसके परिणाम गंभीर होेंगे और इसकी जिम्मेदारी भी अधिकारियों की होगी। जब तक मांगे पूरी नहीं होती है, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी क्रम में आशीष वर्धन चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक अब डरने वाला नहीं है, अपना हक लेकर रहेगा। वहीं अध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने बताया कि यदि 12 मई तक संघ की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघ आमरण करने को बाध्य होगा। इस पर शिक्षक मु.युनिश व बनवारी सिंह सेंगर ने आमरण अनशन के लिए सहमति प्रदान की है। इसके साथ ही धरना प्रदर्शन के दौरान सामूहिक रुप से मांग की गई कि विगत माह तालबेहट के शिक्षक स्व.ओमप्रकाश पटैरिया द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में लेखा विभाग के अधिकारियों व लिपिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगा। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं के रुप में प्रदीप राठौर, मु.शकील, केके पाठक, विशाल गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्य रुप से रामकुमार, आलोक श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, रुचि शर्मा, सीमा सोनी, प्रीति विश्वकर्मा, शिल्पी गुप्ता, बृजेश चौरसिया, रीता जैन, रिचा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed