{"_id":"5a400ae44f1c1bbd208b89da","slug":"81514146532-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
ललितपुर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में नर्तकी के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दो-दो हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों के समक्ष मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध आरोपी गंगारी मोड़ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही नेहरू नगर चौकी इंचार्ज व क्रांइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की तलाशी के दौरान कोतवाली के मैनवार गांव निवासी देवेन्द्र सिंह पुत्र पूरन सिंह के पास से एक 315 बोर का तंमचा व आठ जिंदा कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मध्यप्रदेश के जिला सागर से गैंगरेप करने के मामले में फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने दो हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया है।
-
इस घटना में चल रहा था फरार
जानकारी के अनुसार एक नर्तकी ने मध्यप्रदेश पुलिस को बताया था कि वह शादी विवाह में नृत्य करने का काम करती है। 10 मई की शाम वह बरौंदियाकलां गांव स्थित घर पर थी, तभी जिला मालथौन निवासी शैलेन्द्र यादव बाइक से आया और गुदरया गांव में शादी समारोह में नाचने के लिए बात की। तय होने के बाद नर्तकी शैलेंद्र की बाइक पर सवार होकर जाने लगी। गांव से करीव एक किलोमीटर दूर उसने बाइक खडी कर दी। जहां पहले से मैनवार गांव निवासी देवेन्द्र यादव मौजूद था। जिसे वह जानती थी। इसके बाद देवेन्द्र जबरन उसे एक गढ्ढे में ले गया। जहां से देवेंद्र ने शैलेंद्र को शराब लेने के लिए भेज दिया। इसी बीच आरोपी ने अपने साथी ग्राम अटा निवासी राघवेन्द्र व दीपक को फोन कर बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने नर्तकी के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडिता की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने अपहरण कर उसे बंधक बनाने और मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मध्यप्रदेश पुलिस ने देवेंद्र को पकड़ में न आता देख उसके ऊपर 15 जुलाई को दो हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
-
यह टीम रही शामिल
नेहरू नगर चौकी इंचार्ज मसीद खान, क्राइम ब्रांच से श्याम सुन्दर सिंह, अजमतउल्ला, राघवेन्द्र सिंह, कां.सुनील कुमार व दिनेश कुमार पाण्डेय शामिल रहे।
-----------------
पिकप से गिरकर हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। मड़ावरा थानांतर्गत 22 दिसंबर को में 22 दिसंबर को पिकप पर सवार युवक की गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने पिकप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सौजना के टीकरा गांव निवासी झुन्नू यादव पुत्र रामसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 दिसंबर की शाम जब उसका भाई भूरा यादव पिकप नंबर एमपी 36 जे 0155 पर सवार होकर घर की आ रहा था। तभी पिकप चालक राधाचरण पुत्र अलखराम निवासी ककरवई जनपद झांसी व हाल जखौरा द्वारा लापरवाही व तेजगति से पिकप को चलाने के कारण उस पर सवार भूरा गिर गया। जिसके चलते उसके सिर से पिकप का पहिया गुजर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने पिकप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।