फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   खूब चला अफवाहों का दौर

खूब चला अफवाहों का दौर

Sun, 26 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खूब चला अफवाहों का दौर
पार्षद प्रत्याशी को घेरने पर पुलिस बनी चकरघिन्नी
विज्ञापन

- मोहल्लेवासियों से बचने के लिए मौके से हुआ फरार
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादपुरा मोहल्ले में पार्षद पद के प्रत्याशी को मोहल्लेवासियों द्वारा घेरने की जानकारी मिलने पर पुलिस चकरघिन्नी बनी रही। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पार्षद प्रत्याशी पर रुपये बांटने के आरोप लगाए गए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंचने से पहले ही सभी लोग मौके से जा चुके थे। इस दौरान मौके पर खड़ी प्रत्याशी की मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त कर ली है।

चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शहर में अफवाहों का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पुलिस और प्रशासन चकरघिन्नी बना नजर आ रहा है। शनिवार की देर रात पुलिस को आजादपुरा वार्ड से पार्षद पद के प्रत्याशी ने सूचना दी कि उसे मोहल्लेवासियों ने घेर लिया है। सूचना मिलते ही कोतवाली और चौकी पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान मौका पाकर पार्षद पद का प्रत्याशी भीड़ से बचकर भाग निकला। जबकि मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त प्रत्याशी मतदाताओं को खरीदने के लिए रुपये का वितरण कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल पर टंगे बैग की जांच की तो उसमें कुछ पंपलेट, कैलेंडर और चाबी के गुच्छे बरामद हुए। पुलिस के अनुसार अधिकांश सामग्री में प्रत्याशी के चुनाव से संबंधित कुछ भी प्रिंट नहीं था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रत्याशी ने सूचना दी थी। मौके पर जाकर देखा तो वहां से वह जा चुका था। उसकी बाइक से कुछ सामान मिला है। कुछ रुपये भी झोले में ऊपर से डाल दिए गए थे। बाइक और सामान को कब्जे में ले लिया गया है। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से यदि आचार संहिता से संबंधित शिकायत की जाती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं इसी तरह अन्य क्षेत्रों से भी रुपये बांटने की सूचनाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed